{"_id":"62aa1f987e187c4cae2d31c0","slug":"broke-the-lock-of-the-house-in-mohi-22-tola-of-gold-and-three-and-a-half-lakh-cash-hamirpur-hp-news-sml4122447102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहीं में घर का ताला तोड़ उड़ाया 22 तोला सोना और साढ़े तीन लाख नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहीं में घर का ताला तोड़ उड़ाया 22 तोला सोना और साढ़े तीन लाख नकदी
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते मोहीं गांव में चोरों ने एक घर से 22 तोला सोना और साढ़े तीन लाख की नकदी पर हाथ साफ किए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मोंही गांव के एक घर के ताले तोड़ चोरों ने गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
घर के सभी सदस्य अपने एक परिजन के इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गए थे। चोरी का पता उस वक्त चला जब परिवार मंगलवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ से वापस घर पहुंचा। चोरी की जानकारी मिलते ही मकान मालिक की बेटी रेणू पटियाल ने सदर थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। रेणू पटियाल पत्नी राजकुमार निवासी रोपा डाकघर जंदडू कलां तहसील सरकाघाट जिला मंडी वर्तमान में मोहीं में अपनी माता के साथ रहती हैं। उसने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर से 22 तोले सोने के जेवर चोरी हुए हैं। इसके साथ ही घर में रखी साढ़े तीन लाख के करीब नकदी भी चोरी हुई है।
सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। पीड़ित पक्ष ने काफी मात्रा में गहने और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।