फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bridge will be constructed on Sunehal Khad soon: MLA

सुनैहल खड्ड पर जल्द होगा पुल का निर्माण : विधायक

Sat, 15 Feb 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की मन्वीं पंचायत के लग गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भी बिना किसी भेदभाव से कार्य किए जा रहे हैं। मनोह और लगमन्वीं वाया दाती सड़क पर सुनैहल खड्ड में प्राथमिकता से पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा मन्वीं पंचायत के टिहरी व समकरी गांव को भी मुख्य सड़क के जोड़ा जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को सहयोग करना होगा। उन्होंने पानी की समस्या को दूर करने के लिए वाटर टैंक बनाने और लगमन्वीं-लुद्दर उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण नाबार्ड के तहत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग को डीपीआर बनाने के आदेश दिए। कार्यक्रम में भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्डा, केके भारद्वाज, विजय बन्याल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed