{"_id":"5f5126c98ebc3e54be3bf4d7","slug":"break-rool-hamirpur-hp-news-sml343914658","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त के आदेशों के बावजूद नहीं हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त के आदेशों के बावजूद नहीं हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
हमीरपुर। मिनी सचिवालय हमीरपुर से शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क तक निर्माणाधीन फुटपाथ पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। दस लाख रुपये से भी अधिक लागत से बने इस फुटपाथ पर रंग-बिरंगी टाइलें बिछाई जा रही हैं, लेकिन उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा के अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के आदेशों के बावजूद अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।
शहर में दुकानदारों ने सड़कों पर सामान सजाया हुआ है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों की आवाजाही में खासी दिक्कत हो रही है। सड़क किनारे सामान सजा होने के कारण वाहन चालक अपने वाहन सड़क के बीच खड़ा कर रहे हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने समीक्षा बैठक कर नगर परिषद के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन आदेशों के बावजूद नगर परिषद के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं।
लोगों राजकुमार, विजय कुमार, संदेश कुमार, दीपक कुमार, पूनम राणा, रुचि चौधरी आदि ने कहा कि सड़कों के किनारे सामान सजा होने के कारण चलने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सामान तो दूसरी तरफ वाहन खड़े होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बनी सफेेद पट्टी तो हर जगह सामान रखा होने के कारण ढक गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस बारे में कई सूचित किया गया है, लेकिन शहर में आए दिन अतिक्रमण की समस्या बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि अतिक्रमण की समस्या से लोगों को निजात दिलवाई जाए, ताकि पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं, नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी समय-समय पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।अगर किसी भी दुकानदार ने दोबारा सड़क पर सामान सजाया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।