फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bpl

भलवानी पंचायत में बीपीएल से बाहर किए 2

Wed, 10 Jul 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की लुद्दर महादेव पंचायत के बाद अब भलवाणी पंचायत में भी 28 अपात्र परिवारों को बीपीएल से बाहर किया गया है। भलवानी पंचायत की ग्राम सभा पंचायत घर के प्रांगण में प्रधान संजीव अंगारिया की अध्यक्षता में हुई। ग्राम सभा का कोरम पूरा होने के लिए 220 सदस्यों की आवश्यकता थी, लेकिन 249 लोगों ने ग्राम सभा की बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की। बैठक में सर्वप्रथम पंचायत में 160 बीपीएल परिवारों की सूची का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

पंचायत में दस परिवारों के खिलाफ आई लिखित शिकायतों के आधार पर अपात्र परिवारों को ग्राम सभा की अनुमति पर काटा गया। इसके अलावा 18 ऐसे बीपीएल परिवारों जिन्होंने साल भर मनरेगा में बीस दिन भी कार्य नहीं किया था, उन्हें भी बीपीएल से बाहर किया गया। ग्राम सभा में ऐसे बीपीएल परिवारों जिनके मकान पक्के, दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन मालिकों को भी ग्राम सभा में बाहर किया गया। करीब तीन घंटे चली पंचायत की ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों की आय-व्यय का ब्योरा ग्राम सभा में रखा गया।
विज्ञापन

बाक्स..
दो परिवारों ने खुद कटवाएं बीपीएल से नाम
भलवानी गांव के रमेश चंद और पवन कुमार ने ग्राम सभा की बैठक में खड़े होकर स्वयं बीपीएल से नाम काटने की ग्राम सभा व पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की। जबकि दोनों परिवार मध्यम वर्ग से ही ताल्लुक रखते हैं। भलवानी पंचायत प्रधान संजीव अंगारिया का कहना है कि पंचायत की ग्राम सभा की बैठक में 28 परिवारों को बीपीएल से काटा गया है। इनके स्थान पर गरीब और पात्र लोगों को डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत की कार्रवाई के बारे में खंड विकास अधिकारी कार्यालय को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed