फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Boulder rolls from hill, worker badly injured

पहाड़ी से मजदूर पर गिरा पत्थर, गंभीर

Wed, 30 Mar 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
Boulder rolls from hill, worker badly injured
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चौकी गलोड़ के तहत नाल्टी में एक प्रवासी मजदूर पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में प्रवासी मजदूर को सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के लिए घायल को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


नारायण यादव (30) निवासी बादलपुर उत्तर प्रदेश बुधवार को नाल्टी में मजदूरी कार्य कर रहा था। नारायण यादव हमीरपुर के साथ लगते गौड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। करीब पौने एक बजे वह मजदूरी में व्यस्त था। इस दौरान करीब 10 फीट ऊंची पहाड़ी से उस पर एक पत्थर आ गिरा।
विज्ञापन


पत्थर से उसके सिर पर गंभीर चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पहाड़ी से सड़क गुजरती है। करीब पौने एक बजे एक बस पहाड़ी से निकली। इस दौरान बस के टायर से सड़क किनारे पड़ा पत्थर उछला और पहाड़ी के नीचे काम कर रही नारायण यादव को जा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नारायण यादव मौके पर बेसुध हो गया। इसकी सूचना लोगों ने आपातकालीन 108 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने नारायण यादव को मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में घायल को भर्ती कर लिया गया है।

एसएमओ डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि घायल का इलाज किया जा रहा है। घायल की स्थिति में अब सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed