फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Boost training camps will be held in two phases in schools, timetable fixed

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में दो चरणों में होंगे बूस्ट प्रशिक्षण शिविर, समयसारिणी तय

Mon, 27 Oct 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Oct 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
जिले के 67 स्कूलों में लगेंगे बूस्ट प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन


कंप्यूटर कोडिंग, रोबोटिक और एआई तकनीक का दिया जाएगा ज्ञान

प्रवीणता परीक्षा के बाद निजी कंपनी विद्यार्थियों को प्रदान कर रही कोचिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलेभर के 67 स्कूलों में बूस्ट प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर कोडिंग, रोबोटिक और एआई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने नई समयसारिणी निर्धारित कर दी है।
पहले विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा था, लेकिन अब निर्धारित समयसारिणी के अनुसार ही विद्यार्थी स्कूल स्तर पर कंप्यूटर के माध्यम से प्रशिक्षण लेंगे। कंप्यूटर पर अधिक से अधिक अभ्यास होने के बाद विद्यार्थियों के टेस्ट लिए जाएंगे। स्टेम प्रोजेक्ट के तहत 25 सितंबर को स्कूलों में आयोजित प्रवीणता परीक्षा के बाद स्कूलों में ऑनलाइन बूस्ट प्रशिक्षण शिविर करवाए गए। इन शिविरों में अधिकांश विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


ऐसे में अब कंपनी ने स्कूल स्तर पर ऑफलाइन लैब में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिससे विद्यार्थियों को एक साथ लैब में कोचिंग दी जा सकेगी। बूस्ट प्रशिक्षण शिविर 15 दिन तक आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण सत्र के बाद आगामी समय में विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल को सीखने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) पायलट प्रोजेक्ट जिले के 67 स्कूलों में संचालित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर कुंजियों को जांच के लिए निदेशालय भेजा गया है। परिणाम के साथ अब प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र तक विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), कंप्यूटर कोडिंग, रोबोटिक और एआर तकनीक के बारे में पूर्ण रूप से ज्ञान होगा।


बाक्स:
यह होगी समयसारिणी

कक्षा
समय

छठी,सातवीं
11:00
11:30

आठवीं
11:35
12:10

नौवीं,दसवीं
2:00
2:35

जमाएक
2:35
3:00

जमा दो
2:35
3:00




कोट

शिक्षा में नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्टेम कार्यक्रम को शुरू किया गया है। प्रथम चरण में स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया है। अब विद्यार्थियों के लिए दूसरे चरण में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

-पूनम, जिला समन्वयक, स्टेम कार्यक्रम, डाइट गौना करौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed