फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Books, education information will be available at one click in Chauri School, School launches its website, important information will be available for children

चौरी स्कूल में एक क्लिक पर मिलेगी किताबों व पढ़ाई की जानकारी

Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Books, education information will be available at one click in Chauri School, School launches its website, important information will be available for children
राजकीय वरिष्ठ माध्मिक पाठशाला चौरी में वेबसाइट के शुभारंभ पर मौजूद अध्यापक व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरी ने स्कूल की वेबसाइट लांच की है। वेबसाइट की लांचिग जमा दो के परिणामों में 98 फीसदी अंक हासिल करने वाली इशिता और योग में चार विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली रबड़ डोल निधि डोगरा ने की। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि इस वेबसाइट को भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार बनाया गया है। इस वेबसाइट पर बच्चों के लिए हर घर पाठशाला, एनसीईआरटी की किताबें, शिक्षा बोर्ड, शगुन पोर्टल और अन्य महत्वपूर्ण एवं नवीनतम जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी और बच्चों द्वारा की जा रही सभी गतिविधियों को भी इस पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से बच्चों के ज्ञान और संस्थान की छवि में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने इस वेबसाइट को बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस सुनील कुमार का भी धन्यवाद किया और साथ में ही दोनों बेटियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सुरेंद्र, शशि, रवि, रमन, सीमा, राजेश्वरी, निशा, संतोष, राजेंद्र, अरुण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed