फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bolero fell into a ditch near Karaha, six people including grandfather and grandchildren were injured.

Hamirpur (Himachal) News: करहा के पास बोलेरो खाई में गिरी, दादा और पोता-पोती समेत छह घायल

Wed, 07 Jan 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत सोमवार रात को करीब 8:30 बजे एक बोलेरो खाई में गिरने से छह लोग घायल हो गए। इनमें एक पुरुष, दो महिलाएं तथा तीन बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

इनमें दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। हालांकि उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। बिझड़ी क्षेत्र के तहत बलदेव सिंह अपने परिवार के साथ मथोल गए थे तथा वहां से वापस आ रहे थे कि करीब एक किलोमीटर दूर राजा भरथरी मंदिर करहा के समीप करीब 8:30 बजे हादसा हो गया।
विज्ञापन

हादसे में बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। बोलेरो में बलदेव के साथ उनकी दो बहुएं तथा दो पोते तथा एक पोती भी सवार थे। हादसे के बाद उन्होंने मदद के लिए आवाजें लगाना शुरू कर दीं। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज से महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

--
ये हुए घायल
बलदेव सिंह 75 साल

अर्चना देवी 34 साल पत्नी राजिंद्र सिंह

पूनम देवी 36 साल पत्नी महिंद्र सिंह

शिखा 16 साल पुत्री राजिंद्र सिंह
पीयूष 14 साल पुत्र पवन कुमार

वंश 12 साल पुत्र राजिंद्र सिंह

कोट :

बिझड़ी में बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें छह लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें दो छोटे लड़के व एक लड़की शामिल है। घायलों का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। वहीं, दो महिलाओं को पीजीआई रेफर किया गया है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article