फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Block level Independence Day will be celebrated in Bharedi School: SDM

भरेड़ी स्कूल में मनेगा खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस : एसडीएम

Thu, 01 Aug 2024 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
13 अगस्त को भोरंज स्कूल में होगी निबंध लेखन प्रतियोगिता
विज्ञापन


प्रत्येक स्कूल के दो-दो प्रतिभागी लेंगे भाग, मिनी सचिवालय भोरंज में आयोजन को लेकर हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में मनाया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर वीरवार को मिनी सचिवालय भोरंज में एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता दिवस को लेकर खंड स्तरीय अधिकारियों व स्कूल प्रमुखों से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि उपमंडल मुख्यालय से बाहर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी स्कूल को चुना गया।



इसके साथ स्वतंत्रता दिवस के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनसीसी, एनएसएस और पुलिस टुकडी की परेड को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि पहली बार स्कूली बच्चों में स्वतंत्रता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता करवाई जाएंगी ताकि बच्चे स्वतंत्रता दिवस पर अपने लेखन से लोगों को जागरूक कर सकें। यह प्रतियोगिता मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भोरंज में 13 अगस्त को होगी। इसके सफल आयोजन व मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय भोरंज व मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार बालकृष्ण, नायब तहसीलदार पृथी चंद, बीडीओ कुलवंत सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया, भरेड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed