फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BLO help desks will be set up in educational institutions on 13th and 16th November

Hamirpur (Himachal) News: 13 और 16 नवंबर को शैक्षणिक संस्थानों में लगेंगे बीएलओ हेल्प डेस्क

Wed, 30 Oct 2024 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
पढ़ने से छूटे बच्चे अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारियों के पास जमा करवा सकेंगे
विज्ञापन

संयुक्त कार्यालय भवन भोरंज में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 36-भोरंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण का कार्य आरंभ होने जा रहा है। संयुक्त कार्यालय भवन भोरंज में शशि पाल शर्मा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम 36- भोरंज निर्वाचन क्षेत्र की अध्यक्षता में 36- भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि ऐसे पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकेंगे जिन्होंने एक जनवरी 2025 या इससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यह कार्यक्रम 28 नवंबर तक चलेगा। प्रात: 9:00 बजे से लेकर सांय 5:00 बजे तक समस्त मतदान केंद्रों पर अभिहित अधिकारी तैनात रहेंगे तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करेंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए चार विशेष अभियान दिवस का आयोजन भी किया गया है। नौ, दस, 23 और 24 नवंबर, जिसमें भी पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही 13 नवंबर व 26 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों में बीएलओ हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे। यहां पढ़ने से छूटे बच्चे अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारियों के पास जमा करवा सकते हैं। इस उपलक्ष्य पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed