फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP's politics will not work with regard to denotification of institutions

Hamirpur (Himachal) News: संस्थानों के डिनोटिफाई को लेकर नहीं चलेगी भाजपा की राजनीति सुक्खू

Mon, 06 Mar 2023 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर अपना विश्वास जताते हुए हमें चुना है। हम 5 साल अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। भाजपा जिन बेवजह के मुद्दों पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है, वह कभी पूरे नहीं होंगे। सुक्खू रविवार को राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव मेले का शुभारंभ करने से पहले जंगल बैरी हेलीपैड पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि
क्योंकि लोकसभा चुनावों को अब एक साल का समय बचा है। इसलिए भाजपा संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक रोटियां सेकना का प्रयास कर रही है। और गलत तरीके से जनता की सहानुभूति लेने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे। कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल को बखूबी पूरा करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों ने हम पर विश्वास किया है। हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लगभग 200 संस्थान डिनोटिफाई किए गए हैं। उनकी हालत ऐसी थी कि उनमें बहुत से शिक्षण संस्थानों में या तो कोई स्टूडेंट ही नहीं था, या फिर कहीं एक या दो बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल शिक्षक ही वहां तनहा थे। कांग्रेस क्वालिटी एजुकेशन की तरफ ध्यान दे रही है। ताकि प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। ऐसे में इस तरह के संस्थानों को बंद करना जरूरी था। अगर भाजपा ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति करेगी, तो इसमें कोई संदेह नहीं कि वह प्रदेश का भला नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed