फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP took out Tiranga Yatra in Hamirpur in honor of brave soldiers

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने वीर सैनिकों के सम्मान में हमीरपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 18 May 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP took out Tiranga Yatra in Hamirpur in honor of brave soldiers
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद विधायक एवं नेता। पार्टी। - फोटो : mathura
हमीरपुर। भाजपा ने वीर सैनिकों के सम्मान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा हमीरपुर तहसील कार्यालय से शुरू हुई और गांधी चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान नेताओं ने एकत्र जनसमूह को संबोधित किया। इस तिरंगा यात्रा में जिलेभर के नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रभक्त संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यात्रा के दौरान हाथों में भारतीय राष्ट्र ध्वज उठाकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री व विधायक विक्रम ठाकुर, विधायक आशीष शर्मा, विधायक इंदर दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री व तिरंगा यात्रा प्रदेश संयोजक बिहारी लाल सहित पार्टी के सभी मंडलो के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश ओर प्रदेश स्तर पर देश के सैनिकों के सम्मान में निकाली गई। उन्होंने कहा कि हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने ''ऑपरेशन सिंदूर'' में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ अद्वितीय शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन किया है। भारतीय सेना के अदम्य साहस के आगे पाकिस्तान नतमस्तक हुआ और भारतीय सेना ने वो करके दिखाया जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।
विपक्ष द्वारा भारत की विदेश नीति पर उठाए जा रहे सवालों पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री व विदेश मंत्रालय ने विभिन्न देशों के साथ पहले ही भारत के एक्शन की चर्चा कर देश का पक्ष रख दिया था। उन्होंने कहा अन्य देशों से भारत के संबंध पहले से मजबूत हुए हैं।

पूर्व मंत्री व विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चौथी तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। तिरंगा यात्रा पर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए विक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिडन एजेंडा के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की कार्रवाई के बाद इस पर बयानबाजी करना कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देता।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद विधायक एवं नेता। पार्टी।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद विधायक एवं नेता। पार्टी।- फोटो : mathura

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद विधायक एवं नेता। पार्टी।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद विधायक एवं नेता। पार्टी।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed