{"_id":"6605829bceb989a3710ad9bd","slug":"bjp-showed-unity-in-welcoming-the-candidates-former-candidates-kept-distance-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124572-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रत्याशियों के स्वागत में भाजपा ने दिखाई एकता, पूर्व प्रत्याशियों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रत्याशियों के स्वागत में भाजपा ने दिखाई एकता, पूर्व प्रत्याशियों ने बनाई दूरी
विज्ञापन
हर प्रत्याशी के अंग संग रहे भाजपा संगठन के अनुभवी नेता
एक माह बाद भाजपाई बन लौटे बागियों का स्वागत के बहाने शक्ति प्रदर्शन
प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के कड़े पहरे में आयोजित हुए कार्यक्रम
कमलेश रतन भारद्वाज
हमीरपुर। कांग्रेस के बागी भाजपा प्रत्याशियों राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल और आजाद विधायक आशीष शर्मा की हमीरपुर वापसी पर भाजपा संगठन के नेता मंच से लेकर दिनभर कार्यक्रम में उनके अंग संग दिखे। बेशक गत विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशियों ने तीनों नेताओं के स्वागत कार्यक्रम से दूरी बना ली लेकिन जिला व मंडल भाजपा के पदाधिकारियों ने हाईकमान के आदेशों पर अनुशासन का परिचय दिया। भाजपा ने संगठन की कुशलता को दर्शाया तो वहीं कांग्रेस के बागियों और आजाद विधायक आशीष शर्मा ने स्वागत के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर चुनावी हुंकार भर दी है।
भाजपा के प्रत्याशियों के जिले में पहुंचने से एक दिन पहले ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, जिला व मंडल के पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय कर गए थे। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के दौरे का असर दिखा लेकिन संगठन से हटकर पूर्व प्रत्याशियों के मान मनोव्वल के प्रयास विफल ही नजर आए। एक माह बाद भाजपाई होकर जिले में लौटे पार्टी प्रत्याशियों ने रूठों को मनाने की बात कही है। तीनों नेताओं के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन के बड़े चेहरे नजर आए। सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, बड़सर से प्रत्याशी इंद्रदत्त लखपालन के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार व प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर तथा विधायक आशीष शर्मा के साथ प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता विधायक राकेश जम्वाल व जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा दिनभर के तमाम कार्यक्रमों में साथ रहे। राजेंद्र राणा का स्वागत कार्यक्रम एनआईटी से शुरू हुआ और उन्होंने सराहकड़ में जनसभा को संबोधित किया। इंद्रदत्त लखनपाल का स्वागत बड़सर के गलूं से शुरू हुआ और उन्होंने समोह में जनसभा को संबोधित किया। विधायक आशीष शर्मा का स्वागत ऊखली से शुरू हुआ और गसोता महादेव में शीश नवाने के बाद बोहणी अपने घर पर जनसभा को संबोधित किया।
पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा
सभी नेताओं के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हिमाचल पुलिस का कड़ा पहरा नजर आया। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के पांच-पांच जवान नेताओं के घरों पर नजर आए जबकि तीन-तीन जवान नेताओं की सुरक्षा में दिनभर तैनात रहे। कांग्रेस के प्रदर्शन की आशंका के चलते जिला पुलिस की तरफ से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम हमीरपुर, सुजानपुर और बड़सर में किए गए थे।
विज्ञापन
राजेंद्र राणा को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे
राजेंद्र राणा को डिग्री कॉलेज हमीरपुर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अगुवाई में काले झंडे दिखाए गए। कांग्रेस और युवा कांग्रेस के साथ कांग्रेस सेवादल व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राजेंद्र राणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मदन लाल कौंडल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष टौणीदेवी राजेश ठाकुर, सुजानपुर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष सचिन, विनय शर्मा, कोट पंचायत के पूर्व प्रधान गुलशन ठाकुर, अश्वनी चौहान, अरूण ठाकुर, मुकेश राणा, जगदीश कौशिक इस मौके पर उपस्थित रहे।