{"_id":"6ac6a7c40aff7f986c0b82ed","slug":"bjp-should-make-the-notification-for-samirpur-sub-division-public-shagun-dutt-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-211095-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीरपुर सब डिविजन की अधिसूचना सार्वजनिक करे भाजपा : शगुन दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीरपुर सब डिविजन की अधिसूचना सार्वजनिक करे भाजपा : शगुन दत्त
Thu, 08 Oct 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष समीरपुर में जल शक्ति विभाग के सब डिविजन को लेकर किए गए दावे की अधिसूचना सार्वजनिक करें और यह भी स्पष्ट करें कि अब तक वहां कौन सा सब डिविजन कार्यरत था और कितने कर्मचारी तैनात थे।
मीडिया को दिए बयान में शगुन दत्त ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के जिला अध्यक्ष से तथ्यों के आधार पर बयान देने की अपेक्षा रहती है। उन्होंने कहा कि यदि गलत तथ्य पेश किए गए हैं तो भाजपा जिला अध्यक्ष को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधायक सुरेश कुमार ने साढ़े तीन वर्षों में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए हैं। इनमें समीरपुर क्षेत्र में पाठशाला का उन्नयन और छह करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण, समीरपुर-मटलाना सड़क के लिए 78 लाख, संगरोह-पुंग सड़क के लिए 68 लाख और अवाहदेवी के सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं।
पंजोत में सामुदायिक भवन और लाइब्रेरी समेत कई अन्य विकास कार्य भी करवाए गए हैं। शगुन दत्त ने भाजपा नेताओं से समीरपुर क्षेत्र से जुड़े बड़े नेताओं के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने को कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पांच से अधिक गुटों में बंटी हुई है और इसी कारण नेता जल्दबाजी में तथ्यहीन बयान जारी कर रहे हैं।