फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP President and congrees lost post vice president due to cross voting in sujanpur

क्रॉस वोटिंग से भाजपा अध्यक्ष तो कांग्रेस उपाध्यक्ष पद हारी

Wed, 20 Jan 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP President and congrees lost post vice president due to cross voting in sujanpur
सुजानपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बीना धीमान, कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा, अभिषेक राण - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर ( हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। क्रॉस वोटिंग के फायदे से जहां कांग्रेस को अध्यक्ष पद मिल गया वहीं उपाध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा। इसी तरह भाजपा को अध्यक्ष पद के साथ उपाध्यक्ष पद से भी हाथ धोना पड़ा। वार्ड सात से निर्दलीय चुनाव जीते पवन कुमार उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षदों के समर्थन से उपाध्यक्ष जरूर बन गए।
विज्ञापन

कांग्रेस ने बैठक में वार्ड 8 से बीना धीमान तो वहीं भाजपा की ओर से शकुंतला देवी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस चुनाव जीत गई। लेकिन उपाध्यक्ष पद पर हुई वोटिंग में मुंह की खानी पड़ी। भाजपा और कांग्रेस में इस तरह बने समीकरण को लेकर के शहर में खासी चर्चा है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर के हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस के भीतर भी खेमेबाजी नजर आई है। उपाध्यक्ष को लेकर के गुटबाजी होने से कांग्रेस उपाध्यक्ष पद का चुनाव हार गई। चार का आंकड़ा रखने वाले कांग्रेसी पार्षदों को अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 मत पड़े। इसके चलते बीना धीमान अध्यक्ष चुनी गईं। जबकि भाजपा की शकुंतला देवी को मात्र चार ही मत मिले। लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज ठाकुर को 4 मत ही मिले। जबकि पांच मत भाजपा में गए निर्दलीय पार्षद पवन कुमार को मिले। इससे उपाध्यक्ष पद भाजपा के खेमे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानपुर नगर निकाय में वर्ष 1998 में पहला चुनाव हुआ। वार्ड नंबर 7 और आठ को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ओहदा नहीं मिला। जबकि इस बार दोनों वार्डों में जहां अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 8 की लॉटरी निकली तो वहीं वार्ड नंबर 7 में उपाध्यक्ष का ओहदा खाते में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed