{"_id":"6841edf8c67d4dd05d0ea0c4","slug":"bjp-leaders-have-the-dna-of-savarkar-and-godse-kaushal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-157673-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं में सावरकर और गोडसे का डीएनए : कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं में सावरकर और गोडसे का डीएनए : कौशल
Fri, 06 Jun 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राहुल गांधी के विषय में दिए गए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खून में देश की आजादी के संघर्ष में जीवन के 13 वर्ष जेलों में रहने वाले पंडित नेहरू, देश की अखंडता के लिए सीने पर दर्जनों गोलियां खाने वाली इंदिरा गांधी और देश की आन बान के लिए अपना बलिदान देने वाले राजीव गांधी का डीएनए है, जबकि भाजपा नेताओं में अंग्रेजों के आगे घुटने टेकने एवं माफीनामे लिखने वाले सावरकर तथा नाथु राम गोडसे का डीएनए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने, आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने, पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने सहित पहलगाम के दोषियों को जमीन के अंतिम छोर में ढूंढ कर मारने की डींगें हांकने वाले हुक्मरानों ने किन परिस्थितियों में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में सीजफायर किया, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट करने की बजाय राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी हताशा का नतीजा है। संवाद
विज्ञापन