{"_id":"68c71505806335e760086fda","slug":"bjp-is-unnecessarily-taking-credit-for-the-sanctioned-rs-48-crore-rubal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-166745-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत 48 करोड़ रुपये का बेवजह श्रेय ले रही भाजपा : रूबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत 48 करोड़ रुपये का बेवजह श्रेय ले रही भाजपा : रूबल
Mon, 15 Sep 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नशा निवारण बोर्ड के निदेशक मंडल सदस्य रूबल ठाकुर ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा दो प्रमुख सड़कों के लिए सरकार की ओर से नाबार्ड से स्वीकृत करवाए गए 48 करोड़ रुपये का बेवजह श्रेय लेने का प्रयास कर रही है।
भोटा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर इसका सेहरा बड़सर के मौजूदा भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सिर बांध रहे हैं। यह सरासर गलत है। नाबार्ड के तहत 48 करोड़ रुपये का यह बजट मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वीकृत करवाया है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है।
बड़सर मिनी सचिवालय का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके निर्माण के लिए भाजपा कार्यालय में सिर्फ 80 लाख रुपये ही स्वीकृत हुए थे। मौजूदा सरकार ने इसके निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये से अधिककी धनराशि की अदायगी कर दी है। भोटा स्थित राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल बंद होने को लेकर हुए धरना प्रदर्शन में कई लोगों के ऊपर पुलिस केस दर्ज होने के बारे में पूछने पर रूबल ठाकुर ने कहा कि वह इस बारे स्वयं मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने विधायक लखनपाल को नसीहत दी कि वे लोगों को बेवजह भ्रमित न करें।