फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP is taking the country forward, no worker should leave the party: Anurag

देश को आगे बढ़ा रही भाजपा, कोई कार्यकर्ता न छोड़े पार्टी : अनुराग

Fri, 26 Apr 2024 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा के कांग्रेस में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सुजानपुर में डेढ़ साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा के कांग्रेस में शामिल होने पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को पार्टी नहीं छोड़नी चाहिए। भाजपा आज देश को आगे बढ़ा रही है। देश और प्रदेश आगे बढ़े, इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। हमीरपुर से बिलासपुर रवाना होने से पूर्व सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान में नफरत का सामान आज पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस की सोच से तो मृत्यु के बाद आपकी संतानों को आपकी संपत्ति का अधिकार भी नहीं मिलेगा। कांग्रेस की सोच टुकड़े-टुकड़े करके समाज को आगे बढ़ाने वाली है। विदेशी हाथ भी कांग्रेस के साथ है और यह सोच भारत विरोधी है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों की भागेदारी बढ़ने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भीषण गर्मी भी लोगों के कदमों को नहीं रोक पा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि अपने देश को आगे ले जाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आएं ताकि देश भी आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed