फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP is misleading on women's reservation bill: Suresh

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा कर रही गुमराह : सुरेश

Sat, 25 Apr 2026 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की हितैषी होने का केवल दिखावा कर रही है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी कर रही है, जबकि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में संसद में पूर्ण बहुमत से पारित हो चुका है और हाल ही में इसे राजपत्र में भी अधिसूचित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का रुख इस विषय पर दोहरा है और वह वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जब मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं सामने आईं, तब भाजपा की प्रतिक्रिया सवालों के घेरे में रही। इसी तरह, खिलाड़ी महिलाओं के धरने और अंकिता भंडारी प्रकरण जैसे मामलों में भी भाजपा का रुख स्पष्ट नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने भाजपा नेताओं राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर से इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

हिंदुत्व का मुखौटा उतरा

सुरेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हिंदुत्व का मुखौटा उतर गया है। पश्चिम बंगाल में सांसद अनुराग ठाकुर मछली का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या उनका हिंदुत्व केवल वोट के लिए है। वह सनातन की बात तो करते हैं, लेकिन सनातन के नियमों के खिलाफ कार्य करते हैं। कौल सिंह पर पूछे प्रश्न के जवाब में सुरेश कुमार ने कहा कि उनसे पार्टी समय-समय पर सुझाव लेती है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की ओर से बस अड्डा हमीरपुर की टेंडर राशि में बढ़ोतरी के सवाल के जवाब में सुरेश ने कहा कि वह लोकायुक्त के पास जाकर अपनी बात रखें। राजेंद्र राणा को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed