फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp hatric in bhorang bdc

भोरंज बीडीसी में भाजपा की हैट्रिक

Tue, 19 Jan 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/भोरंज(हमीरपुर)।
ब्यूरो, अमर उजाला/भोरंज(हमीरपुर)। Updated Tue, 19 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज में पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर तीसरी बार भाजपा ने कब्जा जमाया है। वोटिंग के माध्यम से बीजेपी समर्थित सीमा देवी को अध्यक्ष, जबकि सुरेश सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर अपने प्रत्याशी काबिज करवाने के कांग्रेस के दावों की मंगलवार को हवा निकल गई।

विज्ञापन


सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस नेता इन पदों पर जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। 21 बीडीसी सदस्यों में से आठ सदस्य खुले तौर पर कांग्रेस के साथ थे। महज तीन सदस्य अपने पक्ष में करना कांग्रेस के लिए मुश्किल साबित हुआ। तीन मतों के अंतर ने ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद भाजपा की झोली में डाल दिए। सोमवार को एसडीएम भोरंज एसके पराशर की अध्यक्षता में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ।
विज्ञापन


चुनाव में 21 बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए सीमा कुमारी को 14 मत और कांग्रेस की सुरिंद्रा देवी को सात मत पड़े। जिसमें सीमा देवी को विजय घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से सुरेश सोनी और कांग्रेस की ओर से चमन लाल के लिए वोटिंग हुई। जिसमें सुरेश सोनी को 13 व चमन लाल को आठ मत पड़े। हालांकि धमरोल वार्ड से निर्विरोध चुनकर आई कांग्रेस समर्थित राजकुमारी इस पद पर अपनी मजबूत दावेदारी जता रही थी, लेकिन नेताओं की सहमति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समिति अध्यक्ष पद के लिए क्रॉस वोटिंग हुई। विधायक ईश्वर दास धीमान ने भोरंज विश्रामगृह में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर सीमा कुमारी और सुरेश सोनी को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जैमल ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र राणा, अनिल ठाकुर, अशोक ठाकुर, विपन अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, अनिता ठाकुर, सुरेश कुमारी, संदीप चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हमीरपुर और बड़सर में बुरी तरह पिटने के बाद भोरंज में भी कांग्रेस पिछड़ गई। तीनों ब्लॉकों में बीजेपी समर्थित अध्यक्ष चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed