फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP governments are determined to serve the public: Kamlesh

जनसेवा के लिए कृतसंकल्प हैं भाजपा सरकारें : कमलेश

Tue, 27 Jul 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
BJP governments are determined to serve the public: Kamlesh
विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी का हमीरपुर परिधिगृह में स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की जयराम सरकार के नेतृत्व में भाजपा सरकारें लगातार लोगों की सुविधा एवं सेवा के लिए कृतसंकल्प हैं। यह बात विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं भोरंज से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने मंगलवार को हमीरपुर पहुंचने पर कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास को गति प्रदान की गई है। मोदी सरकार के अथक प्रयासों से देश भर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उप मुख्य सचेतक बनने के उपरांत पहली बार अपने गृह जिला हमीरपुर मुख्यालय पहुंचने पर भोरंज विस क्षेत्र की विधायक कमलेश कुमारी का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला भर से भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने कहा कि वह अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग का आभार प्रकट करती हैं। इस अवसर पर भाजपा के सभी मंडलाध्यक्ष, जिला भाजपा महासचिव अभयवीर सिंह लवली, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, कौशल विकास निगम के चेयरमैन नवीन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा, देशराज शर्मा, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय रिंटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में सदर विधायक को ढूंढती रही नजरें
हमीरपुर सर्किट हाउस में भले सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता विधायक कमलेश कुमारी के स्वागत के लिए मौजूद रहे, लेकिन सदर विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा और पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान को कई पार्टी कार्यकर्ताओं की नजरें ढूंढती रहीं। इनकी गैर मौजूदगी कार्यक्रम में काफी चर्चा का विषय बनी। एचआरटीसी उपाध्यक्ष के घर पर उनकी भांजी की शादी है, जिसके चलते वह मौजूद नहीं हो पाए। भाजपा मंडल हमीरपुर के प्रवक्ता विक्रमजीत सिंह बन्याल ने कहा कि विधायक नरेंद्र ठाकुर का अपने विधानसभा क्षेत्र ताल और बुमाणा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। पार्टी के कार्यक्रम एक सप्ताह पहले ही निर्धारित होते हैं। वहीं विधायक कमलेश कुमारी के हमीरपुर आने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। अगर सूचना मिलती तो कार्यक्रम में जरूर शिरकत करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed