{"_id":"ff2b6da8140f4003230979b51786e997","slug":"bjp-congress-at-war-on-development-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में विकास कार्यों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा क्षेत्र के विकास को कांग्रेस की देन बता रहे हैं तो स्थानीय विधायक कांग्रेस पर विकास का झूठा श्रेय लेने के आरोप लगा रहे हैं। दोनों दलों के नेताओं में वाकयुद्ध छिड़ गया है।
विज्ञापन
नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जनता की अदालत में नकारे गए नेता विधायक निधि से हुए कार्यों का श्रेय लेने में लगे हैं। विधायक निधि से बनी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। विस क्षेत्र के कुछेक स्वयंभू नेता मुख्यमंत्री के समक्ष गलत तथ्य पेश कर भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र सुजानपुर के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। भाजपा मंडल सुजानपुर के महामंत्री पवन शर्मा ने कहा कि विधायक नरेंद्र ठाकुर ने चुनावों के बाद छह प्रमुख योजनाओं को विधायक प्राथमिकता में रखा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, क्षेत्र में बन रही हर सड़क, कार्यालय, पेयजल और अन्य विकास योजनाओं के लिए राजेंद्र राणा कांग्रेस सरकार और अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं।