फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP captures Sujanpur Panchayat Samiti; party-backed Chairperson and Vice-Chairperson win.

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति सुजानपुर पर भाजपा का कब्जा, समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष जीते

Sun, 30 Aug 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP captures Sujanpur Panchayat Samiti; party-backed Chairperson and Vice-Chairperson win.
पंचायत समिति सुजानपुर में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में जीत के बाद विजेताओं को मिठाई खिलाते पूर्व
सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायत समिति सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मार ली। दोनों पदों पर सहमति नहीं बनने के कारण मतदान करवाया गया। इसमें चमियाणा वार्ड से निर्वाचित सुरेश चंद अध्यक्ष और बैरी वार्ड की रंजना कुमारी उपाध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को दोनों पदों पर हार का सामना करना पड़ा। एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11:50 बजे कोरम पूरा होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद को नौ मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित भाग सिंह के पक्ष में छह सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन

सुरेश चंद बीडीसी वार्ड नंबर 11 चमियाणा और भाग सिंह वार्ड नंबर एक डेरा से निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए रंजना कुमारी को 10 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित शिल्पा ठाकुर को पांच मत प्राप्त हुए। रंजना वार्ड नंबर चार बैरी और शिल्पा वार्ड नंबर छह खैरी से निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक होने के बावजूद पंचायत समिति के दोनों प्रमुख पद भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खाते में जाना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



यह कार्यकर्ताओं की जीत : राणा
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंद्र राणा ने परिणाम को पार्टी कार्यकर्ताओं और सुजानपुर की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लगातार संघर्ष के बाद देर से ही सही, प्रदेश सरकार को झुकना पड़ा और लोकतंत्र की जीत हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत समिति का चुनाव करीब तीन माह तक जानबूझकर रोका गया। राणा ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है और जनता का प्रदेश सरकार से मोहभंग हो गया है। जिला हमीरपुर में जिला परिषद की केवल एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है, जबकि सुजानपुर के चारों जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। उन्होंने दावा किया कि एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को प्रदेशभर में करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed