फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp burent effigy of Adhir ranjan

भाजपाइयों ने फूंका अधीर रंजन का पुतला

Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bjp burent effigy of Adhir ranjan
गांधी चौक हमीरपुर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पुतला फूंकते भाजपा नेता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला भाजपा नेताओं ने गांधी चौक हमीरपुर में शनिवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पुतला फूंका। एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से हिमाचल के युवा सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के संबंध में अभद्र एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग करना अति निंदनीय है। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव है। कई संस्थाओं ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मानों से नवाजा है। अजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संसद में तथ्यों के आधार पर चर्चा कर रहे थे लेकिन, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी संसद में नेहरू गांधी परिवार का हितैषी होने का ड्रामा करने के लिए अपना आपा खो बैठे और उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर के विरुद्ध अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है, जिसके लिए उन्हें जहां सदन से माफी मांगनी चाहिए, वहीं पूरे देश से भी माफी मांगनी चाहिए। अनुराग ठाकुर छोटी सी उम्र में ही चार बार रिकार्ड मतों से संसद में चुनकर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed