फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp announced candidate before panchyat election decleration

पंचायत चुनाव की अधिसूचना से पूर्व ही भाजपा ने उतारे उम्मीदवार

Fri, 18 Dec 2020 06:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
bjp announced candidate before panchyat election decleration
bjp announced candidate before panchyat election decleration
बड़सर (हमीरपुर)। बेशक अभी तक राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की है लेकिन, भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों के एलान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्याशियों के चयन और उनके नाम तय करने में भाजपा अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल बड़सर ने विकास खंड के 4 जिला परिषद वार्डों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुक्रवार को कर दी। इनमें करेर वार्ड से राजेश कुमार उर्फ मांगा, दांदडू से भारतीय जनता युवा मोर्चा के संजीव शर्मा, बड़सर से बीना शर्मा तथा बिझड़ी से विजय कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। नामों के एलान के बाद भाजपा के ये उम्मीदवार अपने चुनाव क्षेत्र में डट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महासचिव चत्तर सिंह कौशल और यशवीर सिंह पटियाल ने यह घोषणा की है। भाजपा ने चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रचार का कार्य शुरू कर दिया है। जबकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला परिषद चुनाव के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से 21 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed