फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bilaspur defeated Sirmaur in Kabaddi competition

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर ने सिरमौर को दी मात

Sat, 10 Feb 2024 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur defeated Sirmaur in Kabaddi competition
खेल मैदान अणु में आयेाजित अंतर डाइट खेलकृूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते बिलासपुर और सिरमौर के
हमीरपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को खेल मैदान अणु में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा एवं शहरी विकास) आशीष बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। सभी विद्यार्थियों को इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना-करौर हमीरपुर के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 11 डाइट संस्थानों के लगभग 330 प्रशिक्षु कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। लाहौल स्पीति की टीम बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कबड्डी, वॉलीबाल और टेबल टेनिस के कुल 21 मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में पुरुष कबड्डी का पहला मुकाबला बिलासपुर और सिरमौर का हुआ। इसमें बिलासपुर ने सिरमौर को हराया। दूसरे मुकाबले में चंबा ने किन्नौर को हराया। महिला वर्ग के पहले मुकाबले में कांगड़ा ने कुल्लू जबकि दूसरे मुकाबले में बिलासपुर ने किन्नौर को हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के प्रथम मुकाबले में कांगड़ा ने चंबा और महिला वर्ग में शिमला ने किन्नौर को हराया। टेबिल टेनिस की महिला वर्ग प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में किन्नौर ने सोलन जबकि पुरुष वर्ग में कांगड़ा ने सिरमौर को हराया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, अन्य पदाधिकारी, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, विभिन्न जिलों के डाइट संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed