{"_id":"5883923c4f1c1b701beffb26","slug":"bilaspur-defeated-by-7-runs-una-lifts-t-20-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर को मात दे ऊना बना चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर को मात दे ऊना बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बहु तकनीकी संस्थान बड़ू में चल रही राज्य स्तरीय टी-20 प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऊना और बिलासपुर का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
इसमें ऊना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 101 रन बनाए। 102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम 94 रन बनाकर आउट हो गई। ऊना के केशव को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश के 10 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। शनिवार को टूर्नामेंट के समापन पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राजेंद्र राणा ने कहा कि खेलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने इस साल खेल बजट में बढ़ोतरी कर 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष संजीव पठानिया, महासचिव एमआर शारदीय, जिलाध्यक्ष प्रवीण, खुशहाल जगोता तथा शहंशाह आदि मौजूद रहे।