{"_id":"65c8cc669b3ba98cbd079ffb","slug":"bike-seized-for-stunting-tractor-seized-for-illegal-mining-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-121042-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्टंटबाजी पर बाइक, अवैध खनन पर ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्टंटबाजी पर बाइक, अवैध खनन पर ट्रैक्टर जब्त
विज्ञापन
निजी गाड़ी में सवारियां ढोने पर 11 हजार का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। क्षेत्र में बाइक से स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की है। एक बाइक और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। हर रोज यातायात नियमों के उल्लंघन पर गलोड़ पुलिस का रवैया सख्त हो गया है। गलोड़ पुलिस के प्रभारी विनय कुमार की अगुवाई में निजी गाड़ी में सवारियां ले जाने पर चालक का 11,000 का चालान काटा गया। मान और कुनाह खड्ड में ट्रैक्टर चालक भी नंबर प्लेट खोलकर अवैध खनन कर रहे हैं ताकि किसी को ट्रैक्टर के बारे में जानकारी न लगे। ऐसे ही एक ट्रैक्टर को गलोड़ पुलिस ने जब्त किया है। बाइक सवार युवा भी रात के समय बाइक पर स्टंट बाजी कर रहे हैं। नंबर प्लेट को यह युवा अलग-अलग झंडों की लड़ियां लगाकर ढक देते हैं ताकि कोई भी इनकी बाइक का नंबर पढ़ न सके। चौकी प्रभारी विनय कुमार अत्री ने कहा कि एक बाइक सवार की बाइक को जब्त किया और विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गलोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी विनय कुमार अत्री ने बताया कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करती है। बाइकों पर स्टंटबाजी की भी बातें सामने आ रही थीं। उस पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। गलोड़ जय गुग्गा टैक्सी यूनियन विष्णु शर्मा ने कहा कि गलोड़ पुलिस की निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने की इस कार्रवाई का टैक्सी चालकों ने स्वागत किया है।