{"_id":"5702ae124f1c1bc858c811f7","slug":"bike-scooty-collides-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत दैण के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बाइक और स्कूटी सवार दोनों की लापरवाही और तेज गति में दोपहिया वाहन दौड़ाने के कारण हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोहन लाल पुत्र श्यामा राम निवासी पूंदड़ डाकघर दैण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने कमरे में था। इस दौरान उसे सड़क पर वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे से निकल कर बाहर सड़क पर गया तो एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन
बाइक सवार ज्योति कुमार घुमारवीं से भोटा की तरफ जा रहा था जबकि स्कूटी सवार योगेश कुमार भोटा से घुमारवीं की तरफ जा रहा था। हादसे में बाइक के पीछे बैठे विशनदास पुत्र मुंशी राम निवासी दधोल कलां तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी डॉ. शिव कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।