फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bike-scooty accident. three trainy student injured

स्कूटी और बाइक की टक्कर में आईटीआई के तीन प्रशिक्षु घायल

Tue, 02 Mar 2021 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
bike-scooty accident. three trainy student injured
कंडरोला में आईटीआई चौक पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूटी। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत कंडरोला गांव के पास आईटीआई चौक पर एक बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन आईटीआई प्रशिक्षु घायल हो गए हैं। इनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक को मामूली चोटें हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जबकि, घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों वाहनों के टकराने की आवाज दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन

स्कूटी सवार शाहिद पोसवाल पुत्र सदीक मोहम्मद गांव सलोह डाकघर हथोल और दीपक पुत्र विजय कुमार गांव बलोह डाकघर हथोल सुबह करीब साढ़े आठ बजे रंगस की तरफ से आईटीआई की ओर जा रहे थे। वहीं, बाइक सवार कंडरोला की तरफ से आईटीआई की ओर आ रहा था। तीनों ही आईटीआई रैल के छात्र हैं। कंडरोला के पास आईटीआई चौक पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर परमार सुबह जब आईटीआई जा रहे थे तो देखा कि आईटीआई के प्रशिक्षक विजय धीमान और चपरासी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और भीड़ लगी है। वह तुरंत तीनों घायलों को अपनी गाड़ी में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए।
विज्ञापन

स्कूटी सवार शाहिद पोसवाल की बायीं टांग की हड्डी टूटी है और सिर पर पर मामूली चोटें आई हैं। दूसरे सवार दीपक की भी बायीं बाजू में फ्रेक्चर हुआ है तथा सिर में भी चोट लगी है। बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। तीनों युवकों का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा का कहना है कि सूचना मिलते ही एएसआई नरेश की अगुवाई में टीम मौके पर गई। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed