{"_id":"6830cd272a9eccbfb107913a","slug":"bike-rider-injured-in-car-bike-collision-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-156607-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल
Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
जलाड़ी में कार-बाइक की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जलाड़ी गांव में हमीरपुर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर कार से टकरा जाने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि कार का अगला टायर फट गया, जबकि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बाइक सवार विकास चंदेल निवासी अवाहदेवी देवी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी टांग में काफी गंभीर चोट आई हैं। विकास को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। विकास अपनी वाइक पर नादौन से हमीरपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान जलाड़ी के निकट एक ढाबे के पास नादौन की ओर से आ रही कार के साथ आमने-सामने उसकी टक्कर हो गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
घायल युवक को भूंपल निवासी गौरव शर्मा व एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से विनय अपनी गाड़ी में नादौन अस्पताल लेकर आया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर किया गया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है।