फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bike rider injured after falling into drain

Hamirpur (Himachal) News: नाली में गिरने से बाइक सवार घायल

Tue, 23 Jan 2024 03:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शहर के पत्तन बाजार स्थित गीता भवन के साथ लगती नाली के ऊपर लोहे का जंगला खुला होने के कारण एक बाइक सवार नाली में गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घायल को नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अनिल कौंडल रविवार देर शाम जब बाजार से अपने घर की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तो गीता भवन के पास यह हादसा हो गया। कौंडल ने बताया कि पत्तन चौक से लेबर चौक तक गत करीब आठ माह से सीवरेज का कार्य चला हुआ है। इसके कारण रास्ते में जगह-जगह कई चैंबर बनाए गए हैं। वहीं पत्तन चौक पर बड़ी नाली के ऊपर एक लोहे का जंगला बनाया गया है। गत दो-तीन दिन से निर्माण कार्य के चलते इसको नाली के ऊपर से हटा दिया जा रहा है। अनिल कौंडल ने बताया कि जब वह वापस घर की ओर जा रहे थे तो नाली के ऊपर जंगला नहीं था, जो उन्हें नजर नहीं आया और वह बाइक समेत ही नाली के अंदर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यहां किसी भी तरह का चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण के इस अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करवाया जाए क्योंकि यहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। नादौन पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed