{"_id":"65c7d54c39ed55259103d064","slug":"biba-will-make-you-happy-in-the-fairthe-song-enthralls-everyone-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-120940-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेले में मस्त बना देंगे बीबा.. गाने ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेले में मस्त बना देंगे बीबा.. गाने ने बांधा समां
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के ताल स्टेडियम में शनिवार को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ व्यापारिक मेला शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि समाजसेवी लभू राम ने किया। बिझड़ी पंचायत के प्रधान संजय शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने पंचायत को 5100 रुपये की राशि भी प्रदान की। शुभारंभ पर सनी एंड पार्टी की वंदना भारद्वाज ने मस्त बना देंगे बीबा गाने से खूब समां बांधा। मेले में बच्चों को झूलने के लिए झूले और खाने पीने के साथ दुकानों में खूब भीड़ उमड़ी।
खेलकूद प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। प्रथम दिन कबड्डी का पहला मैच बिझड़ी और धंगोटा के बीच हुआ। इसमें धंगोटा की टीम ने बिझड़ी को हराया। इस दौरान बिझड़ी पंचायत के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इलाके की जनता से आग्रह किया कि सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों का शांति से आनंद उठाएं और मेले में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित पदार्थ न बेचे। उन्होंने कहा कि दस दिवसीय मेले में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ युवाओं के लिए खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस मेले में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।