{"_id":"6606b2b94ffa7f430602b0f0","slug":"bhota-school-got-pm-shri-status-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124581-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोटा स्कूल को मिला पीएम श्री का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोटा स्कूल को मिला पीएम श्री का दर्जा
विज्ञापन
नवीनतम शिक्षण विधियों से पढ़ाया जाएगा, आधुनिक लैब स्थापित होगी
लोगों ने प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद को दिया श्रेय
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा को पीएम श्री स्कूल का दर्जा दिया गया है। प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद ने कहा कि इससे स्कूल का आधारभूत ढांचा और मजबूत होगा। बच्चों को नवीनतम शिक्षण विधियां से पढ़ाया जाएगा और नई शिक्षा नीति के तहत गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में बल मिलेगा। स्कूल में बेहतरीन एवं आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। पीएम श्री का दर्जा मिलने से विद्यार्थियों को इस तरह से पोषित किया जाएगा कि वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की परिकल्पना के अनुसार एक क्षमता पूर्ण समावेशी और बहुलवादी समाज के निर्माण में संलग्न होकर योगदान देंगे। स्कूल को पीएम श्री का दर्जा मिलने पर क्षेत्रवासियों, प्रधानाचार्य एवं स्कूल के समस्त अध्यापक साथियों ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। नगर पंचायत भोटा की अध्यक्ष सपना सोनी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शरण प्रसाद, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा सर्वजीत कौर, उपाध्यक्ष संजय धीमान तथा जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार का धन्यवाद किया तथा प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद को बधाई दी। इन लोगों का कहना है कि यह स्कूल प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद की कड़ी मेहनत का नतीजा है।