फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranjs sorrow is increasing without an orthopedic specialist

Hamirpur (Himachal) News: बिना हड्डी रोग विशेषज्ञ बढ़ रहा भोरंज का ‘रंज’

Mon, 09 Dec 2024 08:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Dec 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
Bhoranjs sorrow is increasing without an orthopedic specialist
भोरंज अस्पताल भवन। संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। भोरंज अस्पताल में पिछले आठ महीने से खाली चल रहा हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद अभी तक नहीं भरा गया है। आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए 25 किलोमीटर दूर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का रंज (दुख) और बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल भोरंज की दैनिक ओपीडी 450 के आसपास रहती है। क्षेत्र के हड्डी रोगों से पीड़ित मरीज अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। मगर उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ के अभाव में बिना जांच करवाए लौटना पडता है या फिर 25 किलोमीटर दूर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में जाना पड़ता है। इससे मरीजों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भोरंज क्षेत्र के लोगों में विजय सिंह, अनुपमा, प्रतीक, सुमन, हेमराज, विपिन और डिंपल आदि ने कहा कि सरकार घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा करती है। मगर धरातल पर हालात कुछ और ही हैं। रोजाना ओपीडी में जितने मरीज आते हैं, उनमें से लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज हड्डी रोग से जुड़े होते हैं। मगर यहां इलाज नहीं मिलने पर मजबूरन निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से विशेषज्ञ के खाली पद को भरने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार तत्काल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती करनी चाहिए, ताकि लोगों को उपचार के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ मिल सके।

भोरंज अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों और सरकार को सूचित किया जा चुका है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. ललित कालिया, बीएमओ, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed