फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranj School defeated Mundkhar in Kabaddi

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में भोरंज स्कूल ने मुंडखर को दी शिकस्त

Tue, 06 Aug 2024 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
भोरंज में अंडर 14 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज(हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज में मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में अंडर-14 लड़कों की तीन दिवसीस खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल ग्रामीण विकास एवं कृषि बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन अपनाने को कहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटे। प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने समस्त अध्यापक वर्ग और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की ओर से मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया।



उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता छह अगस्त तक चलेगी और इसमें वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी इत्यादि खेलों में 41 स्कूलों के करीब 407 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बैडमिंटन में विजेता बाह्नवीं, उपविजेता शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, कबड्डी में विजेता भोरंज व उपविजेता मुंडखर, खो-खो में विजेता हिम गुरु पब्लिक स्कूल लदरौर और उपविजेता जीएसएस लदरौर, वॉलीबाल में विजेता बडैहर व उपविजेता धिरवीं व चेस में प्रथम अर्शित कश्यप व द्वितीय अर्पित धीमान, तृतीय रॉबिन, चौथे नंबर पर प्रणव मलिक और पांचवें नंबर पर सत्यम रहे। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रकाश चन्द व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed