फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranj's Barara will get the gift of Ayush Health Center

भोरंज के बराड़ा को मिलेगी आयुष स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

Mon, 29 Aug 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bhoranj's Barara will get the gift of Ayush Health Center
आयुष वेलनेस केंद्र जोलसप्पड़। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के तहत भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बराड़ा में आयुष स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा। सरकार से मंजूरी के बाद इस सप्ताह इसकी अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इससे पूर्व हाल ही में जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के लंजियाणा और बड़सर की ग्राम पंचायत कुलेहड़ा के तहत सुलहारी में आयुष स्वास्थ्य केंद्र खोलने की अधिसूचना जारी की थी। इस पर विभाग ने नए स्वास्थ्य केंद्रों की संचालन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिला आयुष अधिकारी हमीरपुर डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के माध्यम से जिला हमीरपुर के सुलहारी और लंजियाणा में दो नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की अधिसूचना जारी की थी। आगामी प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बराड़ा में एक और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दी है। नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की अधिसूचना भी इसी हफ्ते जारी हो जाएगी। जिला हमीरपुर को दो नहीं बल्कि तीन नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मिलेंगे। तीन नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मिलने से अब जिला हमीरपुर में इन केंद्रों की संख्या 80 हो जाएगी। 74 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच आयुर्वेदिक अस्पताल मनवी, कड़ियार, लंबलू, बिझड़ और जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर होंगे। इसके अलावा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में ही चलने वाला होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल है।
विज्ञापन

इनमेें से 15 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करके स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र बनाकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed