{"_id":"66a3ac4e6fd91fbb070420c3","slug":"bhoranj-mla-offered-his-head-in-ladour-santoshi-mata-temple-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132245-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के विधायक ने लदरौर संतोषी माता मंदिर में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के विधायक ने लदरौर संतोषी माता मंदिर में नवाया शीश
विज्ञापन
जुलाई के अंतिम शुक्रवार को मंदिर में उमड़ी लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों के संगम स्थल प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर लदरौर में जुलाई के अंतिम शुक्रवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर माता की भेंटों से गूंजता रहा।
इस दौरान भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने संतोषी माता के दर्शन करके शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। उन्होंने संतोषी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदलाल रणौत से मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना की।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि संतोषी माता मंदिर लदरौर लोगों की आस्था का केंद्र है। इसके विकास के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य सराहनीय कार्य कर रहे हैं तथा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। लदरौर की यातायात की समस्या को दूर करने के लदरौर बाजार में फुटपाथ का निर्माण किया गया है तथा पानी की निकासी की सही व्यवस्था की गई है। इस दौरान भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल ने मंदिर में माथा टेका और बाद में लंगर ग्रहण किया।