{"_id":"68e4178eaca9c7c67807de08","slug":"bhoranj-hospital-lift-is-out-of-order-for-one-and-a-half-month-people-are-troubled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-169124-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल की लिफ्ट डेढ़ महीने से खराब, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल की लिफ्ट डेढ़ महीने से खराब, लोग परेशान
Tue, 07 Oct 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज का भवन। संवाद
- फोटो : katra news
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल की ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए लगाई गई लिफ्ट डेढ़ महीने से खराब है। इसके चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़त है।
अस्पताल भवन के धरातल में ओपीडी है और दूसरी मंजिल में लैब, तीसरी मंजिल में वार्ड और चौथी मंजिल में ऑपरेशन थियेटर और कार्यालय हैं। भोरंज अस्पताल में रोजाना 250 के करीब ओपीडी होती है। मरीजों को विभिन्न टेस्ट करवाने के लिए ऊपरी मंजिल तक जाना पड़ता है।
पहले लिफ्ट ठीक थी, तब बुजुर्ग भी आसानी से अन्य मंजिलों तक पहुंच जाते थे, लेकिन अब डेढ़ माह से लिफ्ट खराब होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि उन्हें सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर तक जाना-आना पड़ता है। खासकर मरीजों से मिलने के लिए पहुंचने वाले तीमारदारों को सीढ़ी के सहारे ही दूसरी से तीसरी और चौथी मंजिल को जाना पड़ता है।
विज्ञापन
उधर, स्वास्थ्य खंड भोरंज के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि अस्पताल में लिफ्ट खराब है। संबंधित कंपनी को इस मशीन को ठीक करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मशीन को ठीक कर लिया जाएगा। संवाद