{"_id":"63ff8dfa88ec66ac540ce4b4","slug":"bhoranj-college-students-asked-for-bus-facility-hamirpur-hp-news-c-19-1-75550-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज कॉलेज के विद्यार्थियों ने मांगी बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज कॉलेज के विद्यार्थियों ने मांगी बस सुविधा
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज के लिए बस्सी चौक स्थित बस स्टॉप से रोजाना सुबह 10 बजे और दोपहर तीन बजे केवल एक ही बस होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कॉलेज में पढ़ने विद्यार्थियों सुचित्रा, संगीता, संजीव, रोहित, अभिषेक, दीपक और ललिता आदि ने कहा कि बस स्टॉप बस्सी कॉलेज की कुल दूरी छह किलोमीटर है। यहां से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए परिवहन निगम की ओर से 10 बजे और कॉलेज से आने के लिए दोपहर 3 बजे केवल एक ही बस चलाई गई है। उन्हें कॉलेज के लिए कोई भी सीधी बस सुविधा न होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि आजकल कॉलेज में विद्यार्थियों की त्रिमाही परीक्षाएं चली हुई हैं। ऐसे में सुबह के समय विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा न होने से विद्यार्थियों को पैदल कॉलेज तक जाना पड़ता है और दोपहर के समय कॉलेज से बस न मिलने के कारण भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कॉलेज में 450 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने प्रशासन से कॉलेज के लिए सुबह 10 बजे और तीन बजे दो अलग बसें चलाने की मांग की है। इस बारे भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि वे संबंधित विभाग से इस समस्या काे हल करने के लिए जल्द बात करेंगे।