फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhandara will be organized in Baba Lakhmir Temple Jhandwin on 14th April.

Hamirpur (Himachal) News: 14 अप्रैल को बाबा लखमीर मंदिर झंडवीं में लगेगा भंडारा

Fri, 12 Apr 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
बाबा लखमीर दास के झंड़ा गाड़ने से पड़ा गांव का नाम झंडवीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की लुद्दर महादेव पंचायत के झंडवीं गांव में 14 अप्रैल को भंडारे का आयोजन होगा। आयोजक सेवानिवृत्त कला अध्यापक कश्मीर सिंह सुमन, सुरेंद्र कुमार, स्वरूप कुमार, रिखी राम व अन्य ने बताया कि बाबा लखमीर दास की कृपा से झंडवीं गांव में प्रत्येक घर से लोग नौकरी कर रहे हैं। गांव में बने मंदिर में लोगों की विशेष आस्था है। 13 अप्रैल शाम को वृंदावन के रागी भजन कीर्तन करेंगे तथा 14 अप्रैल को मंदिर में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। यहां पर हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के लोग अपनी आस्था को लेकर पहुंचते हैं। बताया जाता है कि इस गांव का नाम गुरु नानक देव के वंशज और बाबा लखमीर दास के आने से पड़ा है। बाबा लखमीर दास गर्मी के मौसम में पहाडी क्षेत्र की यात्रा पर अपने भक्तों के साथ आते थे और गांव-गांव ठहर कर लोगों को अपना आशीर्वाद देते थे। इसी तरह यहां झंडा गाड़कर अपने अनुयायिओं के साथ रात्रि ठहराव कर भजन कीर्तन करते थे। इसी पर गांव का नाम बाद में झंडवीं रखा गया है। उन दिनों गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत थी। एक भक्त की मांग पर यहां पर बाबा लखमीर दास में धरती पर चिमटा गाड़ा और इससे यहां पर पानी का प्रवाह फूट गया। ग्रामीणों की ओर से इस स्थान पर बावड़ी का निर्माण किया है। इसमें साल भर पानी रहता है। इस खुशी में ग्रामीणों ने झंडवीं गांव में बाबा लखमीर दास के मंदिर का निर्माण किया है और हर वर्ष 13 व 14 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed