फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhagetu, Rauhi, Palpal, Chowki Kankari, Lajyani Panchayats did not get their buildings.

Hamirpur (Himachal) News: भगेटू, रौहीं, पलपल, चौकी कनकरी, लज्याणी पंचायतों को नहीं मिले अपने भवन

Tue, 30 Apr 2024 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व भोरंज में बनाई गई थीं पांच नई पंचायतें

अभी तक किराये के भवन में हो रहा पंचायतों का संचालन

स्थानीय लोगों ने नए पंचायत घर बनाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। विकासखंड भोरंज की नवगठित पांच पंचायतों को अभी तक अपने भवन नहीं मिले हैं। इससे इन पंचायतों के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार वर्ष पूर्व इन पांच पंचायतों का गठन किया गया। इसके बाद भोरंज में कुल 39 पंचायतें हो गई थीं। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी इन पांचों पंचायतों को अपने भवन नसीब नहीं हुए हैं। जबकि, पहले ही वर्ष में जमीन उपलब्ध हो गई थी। टेंडर कार्य में देरी होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और अब कार्य शुरू करने में देरी बरती जा रही है। वर्तमान में किराये के भवनों में इन पंचायतों का कामकाज किया जा रहा है। इससे सरकार पर भी आर्थिक भार बढ़ रहा है तथा जगह कम होने के कारण कामकाज करवाने आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भगेटू, चौकी कनकरी, पलपल व लज्याणी में जमीन चयनित कर ली गई है। जबकि, रौहीं पंचायत में प्रकिया जारी है। इन पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के लिए 46 -46 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए हैं लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पंचायत प्रधान संघ भोरंज के प्रधान अजय ने कहा कि कार्यों में देरी बरती जा रही है, जबकि जमीन चयन की प्रक्रिया प्रथम वर्ष ही पूरी हो गई थी। इस बारे में बीडीओ कुलवंत सिंह ने कहा कि इन पंचायतों के भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed