फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Beware of AI generated fake videos and spread of false news

Hamirpur (Himachal) News: एआई जनरेटेड फेक वीडियो और झूठी खबरों के प्रसार से रहें सावधान

Sat, 10 May 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 10 May 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
Beware of AI generated fake videos and spread of false news
आपदा प्रबंधन पर बैठक में भाग लेते डीसी सहित अन्य अधिकारी। स्रोत : जन संपर्क विभाग
हमीरपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर हमीरपुर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अमरजीत सिंह ने की। यह बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और लोगों से अपील की गई कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने के लिए लोगों को सचेत रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन

एआई जनरेटेड फेक वीडियो और झूठी खबरों के प्रसार से सावधान रहें और केवल अधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मैसेज आगे भेजने से पहले इसकी सत्यता की जांच जरूर कर लें। बैठक में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह, एसडीएम संजीत सिंह, एसीटूडीसी अनुपम कुमार, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत एनपी अबरोल, भोटा चैरिटेबल अस्पताल के प्रशासक कर्नल जे जग्गी, कमांडेंट होमगार्ड विनय कुमार, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed