{"_id":"68a76b1f6806cfabe9048418","slug":"better-monitoring-of-patients-suffering-from-ncd-disease-will-be-ensured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-164426-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनसीडी रोग से पीड़ित मरीजों की बेहतर निगरानी होगी सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनसीडी रोग से पीड़ित मरीजों की बेहतर निगरानी होगी सुनिश्चित
Fri, 22 Aug 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनसीडी (गैर संचारी रोग) रोग से पीड़ित मरीजों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए एनसीडी पोर्टल को आभा आईडी से लिंक करने में गति दी जाएगी।
एनसीडी पोर्टल को आभा आईडी से लिंक करने का कार्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएचओ) की ओर से किया जा रहा है। धीमी गति से चल रहे इस कार्य में तेजी हो, इस बारे स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गैरसंचारी रोगों में हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर आदि शामिल हैं।
लिंक करने से एनसीडी की रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और प्रबंधन में सुधार होगा। गैरसंचारी रोगों से जिला के कितने लोग पीड़ित हैं, इसकी स्टीक जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी। इससे इन रोगियों के लिए दवाई सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं देने में आसानी होगी।
विज्ञापन
आभा एक स्वास्थ्य आईडी है, जो व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने और साझा करने की अनुमति देती है। बीएमओ गलोड़ अरिवंद कौंडल ने बताया कि एनसीडी पोर्टल से आभा आईडी को लिंक किया जा रहा है। इससे गैर संचारी रोग से पीड़ित मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को आसानी से उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि रोगियों को सही समय पर दवाई और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।