फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Before pointing fingers at Anurag, Raizada should look within his own party: Vinod

अनुराग पर अंगुली उठाने से पहले रायजादा अपनी पार्टी के गिरेबां में झांके : विनोद

Wed, 01 Oct 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
कहा, सदर ऊना में प्रभावितों को मदद नहीं दिलवा पाए है पूर्व विधायक सतपाल रायजादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
हमीरपुर। जिला भाजपा के प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पर अंगुली उठाने से पहले सदर ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा अपनी सरकार की कथनी और करनी पर नजर डालें। वह अपनी पार्टी गिरेबां में झांके और कांग्रेस सरकार के कार्यों की समीक्षा करें।
सुक्खू सरकार वर्ष 2023 की आपदा में केंद्र से मिली सहायता का लेखा-जोखा नहीं दे पाई है और न ही मौजूदा समय में प्रदेश के लोगों को राहत देने में सफल हुई है। मीडिया को दिए बयान में विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अनुराग सिंह ठाकुर का फोबिया हो गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष आपदा के दौरान कांग्रेस सरकार की नालायकी का ठीकरा कांग्रेस नेताओं के सिर पर फूटना स्वाभाविक है। उससे बचने के लिए वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और अनुराग सिंह ठाकुर पर टिप्पणी कर अपने दामन को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र से मिली 1500 करोड रुपये की सहायता सीधे आपदा में प्रभावित जनता को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए केंद्र सरकार ने कांग्रेस की राज्य सरकार से पूरा लेखा-जोखा मांगा है। प्रदेश सरकार लोगों के नुकसान की भरपाई करने में असफल रही है। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सदर ऊना में ही प्रभावितों की मदद नहीं कर पाएं हैं, जिला और संसदीय क्षेत्र के अन्य विस क्षेत्र तो दूर की बात है।

उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला ऊना के सभी क्षेत्रों में जहां-जहां आपदा से नुकसान हुआ है, वहां जाकर व्यक्तिगत तौर पर फौरी रहता पहुंचाई और प्रशासन को केंद्र से मिलने वाली सहायता के लिए निर्देश जारी कर आपदा ग्रसित लोगों को राहत देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed