{"_id":"65eb130fa81725104e03b99f","slug":"beautification-work-of-sammu-tal-starts-work-will-be-completed-in-one-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123150-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू, एक वर्ष में पूरा होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू, एक वर्ष में पूरा होगा कार्य
विज्ञापन
भवन के साथ कॉफी हाउस, शौचालय ब्लॉक, सेप्टिक टैंक और लॉन का भी होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। एक वर्ष के भीतर सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को 1.95 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। सम्मूताल में भवन के साथ-साथ विभाग की ओर से कॉफी हाउस, शौचालय ब्लॉक, सेप्टिक टैंक और लॉन का भी निर्माण किया जाएगा।
सम्मूताल के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया बहुत पहले से चली आ रही है। इसके लिए कई बार पंचायतों ने प्रस्ताव डाले और पिछली सरकार ने भी कई कोशिशें की लेकिन कोई भी कार्य सिरे नहीं चढ़ सका। अब एक वर्ष बाद सम्मू ताल एक भव्य पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा। इससे गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि सम्मूताल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। कार्य पर 1.95 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।