फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BDO post vacant, people's files hanging

Hamirpur (Himachal) News: बीडीओ का पद खाली, लोगों की फाइलें लटकीं

Sat, 29 Jun 2024 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड कार्यालय बिझड़ी में तीन माह से खाली है पद
विज्ञापन

बीडीओ का पद रिक्त होने से क्षेत्र के विकासात्मक कार्य हो रहे हैं प्रभावित

विकासखंड कार्यालय के अधीन आती हैं क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतें और एक नगर पंचायत

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। विकासखंड बिझड़ी में खंड अधिकारी का पद तीन माह से खाली चल रहा है। इससे लोगों के काम कई दिन से लटके हुए हैं। यहां लोगों के लिए विकासात्मक कार्य करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों दिनेश, राजेश, बलवीर, सुरजीत आदि ने कहा कि हाल ही में बड़सर विधानसभा के उपचुनाव हुए। मुख्यमंत्री ने बड़सर विधानसभा में दर्जनों नुक्कड़ सभाएं कीं। मुख्यमंत्री यही कह रहे थे कि बड़सर में कोई कमी नहीं आने देंगे। अब तो विकासखंड बिझड़ी में हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों की फाइलें विकासखंड अधिकारी के कार्यालय में लटकी हैं। विकासखंड कार्यालय बिझड़ी के अधीन क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतें और एक नगर पंचायत भोटा आती है। इनका विकासात्मक डाटा बिझड़ी में ही तैयार किया जाता है। अप्रैल में बीडीओ का तबादला धलोटू जिला मंडी के लिए हो गया है। इसके बाद आज दिन तक बिझड़ी में किसी अधिकारी ने ज्वाइन नहीं किया। इसके चलते क्षेत्रवासियों को विकासात्मक कार्य करवाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीडीओ नादौन को बिझड़ी का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है परंतु एक दिन भी बीडीयो नादौन बिझड़ी नहीं आए। इस बारे में बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने कहा कि बीडीओ की नियुक्ति का कार्य सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed