फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BDO Bhoranj handed over auto rickshaw to carry plastic waste.

Hamirpur (Himachal) News: प्लास्टिक कचरा ढोने के लिए बीडीओ भोरंज ने सौंपा ऑटो रिक्शा

Sat, 20 Jul 2024 05:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
BDO Bhoranj handed over auto rickshaw to carry plastic waste.
खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह पपलाह पंचायत प्रतिनिधियों को ऑटो रिक्शा सौंपते हुए।
पपलाह पंचायत और भरेड़ी बाजार से एकत्रित किया जाएगा प्लास्टिक कचरा
विज्ञापन

पंचायत ने रिक्शा चलाने के लिए नियुक्त किया चालक
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह ने शुक्रवार को खंड कार्यालय परिसर में पपलाह पंचायत प्रतिनिधियों को प्लास्टिक युक्त कचरा ढोने के लिए ऑटो रिक्शा सौंप दिया। करीब चार लाख से यह रिक्शा खरीदा गया है। अब पंचायत ऑटो रिक्शा से प्लास्टिक युक्त कचरा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाएगी। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक कमल प्रकाश, पंचायत प्रधान अंकुश सैनी, पंचायत प्रतिनिधि राकेश कुमार, जीतो देवी, अनीता ठाकुर, वंदना कुमारी, सचिव भोला देवी मौजूद रहीं। पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। पंचायत में ऑटो रिक्शा चलाने के लिए चालक रख लिया है और शनिवार को भरेड़ी बाजार की करीब 350 दुकानों से प्लास्टिक युक्त कचरा ढोने का कार्य शुरू किया जाएगा। स्थानीय पंचायत घर के साथ 16 लाख से निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट दो वर्ष बाद सुचारु रूप से चलेगा। इसका लाभ तीन पंचायतों पपलाह, गरसाहड़ और धमरोल के गांव को मिलेगा। भरेड़ी बाजार की करीब 350 दुकानों, पपलाह पंचायत के गांव खरींगण, कोट रसेहडवां, कोट मसंदा, कोट छमंदडा, पपलाह, गरसाहड़ और धमरोल पंचायत के निकटतम गांवों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जाएगा। पंचायत प्रत्येक घर से प्रति माह 15 रुपये और भरेड़ी बाजार से प्रति दुकान से 25 रुपये प्रतिमाह प्लास्टिक कचरा उठाने का लेगी। उन्होंने पंचायत को ऑटो रिक्शा की सुविधा देने पर खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, ब्लॉक समिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed