{"_id":"621a69bc57edfb43d3440b79","slug":"bari-panchayat-won-the-title-of-basketball-hamirpur-hp-news-sml4009015184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारीं पंचायत ने जीता बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारीं पंचायत ने जीता बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
बास्केटबॉल टूर्नामेंट में विजेता बारीं पंचायत की टीम मुख्यारतिथि के साथ।
- फोटो : Hamirpur-HP
टौणी देवी (हमीरपुर)। सांसद खेल महाकुंभ के तहत शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणीदेवी के खेल मैदान में बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसमें लड़कियों की 10 टीमें भाग ले रही हैं। पहला सेमीफाइनल टौणी देवी माता टीम और जीएसएस टौणी देवी के बीच हुआ। इसमें जीएसएस टोणीदेवी की टीम ने 25-15 से टौणी देवी माता टीम को हराकर जीत दर्ज की।
दूसरा सेमीफाइनल पटनौण पंचायत, बारी पंचायत के बीच हुआ। बारी ने पटनौण को 35-20 से हराकर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी, बारी पंचायत की टीम के बीच खेला गया। इसमें बारी पंचायत की टीम ने 38-30 स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. विक्रम राणा ने बताया कि लड़कों की टीम के मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहल, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शामा, महामंत्री अभिषेक ठाकुर, सोशल मीडिया सहप्रभारी अभिषेक शर्मा, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रॉकी, अनिल, भाजपा शहरी इकाई उपाध्यक्ष सुनील चौहान, रमन, संजय चौहान, प्रीतम सिंह, राकेश कुमार, प्रदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।