फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bal Sabha to be held on child marriage and violence against girls

Hamirpur (Himachal) News: बाल विवाह, लड़कियों के खिलाफ हिंसा पर होगी बाल सभा

Fri, 02 Aug 2024 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
अक्तूबर तक चलेगा मिशन शक्ति
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग का मिशन शक्ति अक्तूबर तक चलेगा। इस मिशन के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह संकल्प मिशन 100 दिन का है। जो 21 जून से शुरू हो गया था। पांच अगस्त से नौ अगस्त तक लिंग भेदीकरण के तहत कार्यक्रम होंगे। 12 अगस्त से 16 अगस्त तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिला स्तर पर महिला पुलिस सहायता डेस्क के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों में पुलिस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। बाल सभाओं का आयोजन भी होगा। बाल विवाह, लड़कियों के खिलाफ हिंसा और अन्य मुद्दों पर किशोरों को संगठित करने और एक साथ लाने के लिए बाल सभाओं का आयोजन होगा। 14 अगस्त से 23 अगस्त तक विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को पंजीकृत करने व पहचान करने के लिए कार्य होगा। 26 अगस्त से 30 अगस्त तक कौशल विकास और कॅरिअर काउंसलिंग सप्ताह मनाया जाएगा।



प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्यक्रम होंगे। सितंबर दो से सितंबर छह तक लीगल अवेयरनेस सप्ताह का आयोजन होगा। इसमें पॉस्को एक्ट, दहेज प्रतिबंध के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जाएगी। सितंबर नौ से 13 तक यौन एवं प्रजनन सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत श्योर फ्रेंडली हेल्थ क्लीनिकों का विजिट होगा। सितंबर 16 से 20 तक सामुदायिक गतिशीलता सप्ताह मनाया जाएगा। सितंबर 23 से 27 तक मिशन शक्ति योजनाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं, सितंबर 30 से अक्तूबर चार तक मिशन शक्ति सप्ताह मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed